James anderson: Cricket News & Match Updates
Test Rankings: बस 1 मैच और फिर अश्विन बन जाएंगे नंबर वन! सिर्फ 2 कदम दूर है नंबर वन का ताज़
आईसीसी ने ताजा रैंकिंग्स जारी कर दी हैं। आईसीसी द्वारा जारी की गई ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पैट कमिंस को पछाड़कर नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन इस समय 866 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं जिनके 864 रेटिंग अंक हैं।
आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग को देखा जाए तो अश्विन और एंडरसन के बीच सिर्फ 2 रेटिंग अंकों का अंतर है और इस समय अश्विन जिस तरह की फॉर्म में हैं हो सकता है कि वो तीसरे टेस्ट मैच में ही दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन जाएं। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में अश्विन ने 14 विकेट लिए हैं और हो ना हो अब ऐसा लग रहा है कि तीसरा टेस्ट खत्म होते-होते अश्विन नंबर वन बन जाएंगे। Read More...