Jason smith 109 meter six: Cricket News & Match Updates
Jason Smith ने Marco Jansen को स्वैग से मारा No Look Six, 109 मीटर दूर गिरी गेंद; देखें VIDEO
Jason Smith 109M No Look Six Video: साउथ अफ्रीका में SA20 का चौथा सीजन (SA20 2025-26) खेला जा रहा है जहां बीते रविवार, 18 जनवरी को एमआई केपटाउन (MI Cape Town) के 31 वर्षीय बल्लेबाज़ जेसन स्मिथ ने विपक्षी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) के तेज गेंदबाज़ मार्को जानसेन (Marco Jansen) को एक बेहद ही बवाल नो लुक सिक्स मारकर लाइमलाइट लूट ली। गौरतलब है जेसन स्मिथ का ये सिक्स 109 मीटर दूर ग्राउंड के बाहर जाकर गिरा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना एमआई केपटाउन की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए ये ओवर टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ मार्को जानसेन करने आए थे जो कि उनके कोटे का आखिरी ओवर भी था। ऐसे में MI के बल्लेबाज़ जेसन स्मिथ और रीजा हेंड्रिक्स ने उनकी हर एक गेंद को टारगेट करने का फैसला किया। Read More...