Jason Smith 109M No Look Six Video: साउथ अफ्रीका में SA20 का चौथा सीजन (SA20 2025-26) खेला जा रहा है जहां बीते रविवार, 18 जनवरी को एमआई केपटाउन (MI Cape Town) के 31 वर्षीय बल्लेबाज़ जेसन स्मिथ ने विपक्षी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) के तेज गेंदबाज़ मार्को जानसेन (Marco Jansen) को एक बेहद ही बवाल नो लुक सिक्स मारकर लाइमलाइट लूट ली। गौरतलब है जेसन स्मिथ का ये सिक्स 109 मीटर दूर ग्राउंड के बाहर जाकर गिरा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना एमआई केपटाउन की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए ये ओवर टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ मार्को जानसेन करने आए थे जो कि उनके कोटे का आखिरी ओवर भी था। ऐसे में MI के बल्लेबाज़ जेसन स्मिथ और रीजा हेंड्रिक्स ने उनकी हर एक गेंद को टारगेट करने का फैसला किया।
यहां जेसन स्मिथ ओवर की चौथी गेंद खेलने स्ट्राइक पर आए और इसी गेंद पर उन्होंने मार्को को आईना दिखाते हुए डीप मिड विकेट की तरफ नो लुक छक्का लगाया। SA20 ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि मार्को ऑफ साइड में गेंद डिलीवर करते हैं हालांकि इसके बावजूद वो जेसन स्मिथ से बच नहीं पाते और ये बल्लेबाज़ उन्हें 109 मीटर का छक्का मारकर गेंद को ग्राउंड के बाहर पहुंचा देता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।