Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
बुमराह ने मलिंगा से कहा, मैं आगे भी आपसे सीखता रहूंगा
नई दिल्ली, 27 जुलाई - श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई क्रिकेटरों ने उन्हें अपनी शुभकमानाएं दी है। मलिंगा ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला। आखिरी मुकाबले में भी मलिंगा ने धारदार गेंदबाजी की और 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
श्रीलंका ने 91 रनों से यह मुकाबला जीतकर मलिंगा को दमदार विदाई दी।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ट्वीट कर कहा, "अगर मुझे मुंबई इंडियंस के लिए पिछले एक दशक में किसी एक मैच मैच विनर को चुनना हो तो यह शख्स उसमें टॉप पर होगा। एक कप्तान के तौर पर वह मुझे तनावग्रस्त स्थिति में आराम देते हैं और हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरते है। टीम में उनकी भूमिका ऐसी ही थी। मलिंगा आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।"
बुमराह ने भी मुंबई इंडियंस के अपने साथी के बारे में कहा, "मलिंगा की शानदार गेंदबाजी। आपने क्रिकेट के लिए जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा आपसे सीखा है और आगे भी सीखता रहूंगा।"
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा, "शानदार वनडे करियर के लिए आपको बधाई। भविष्य के लिए आपको ढेर सारी शुभकमानाएं।"
पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर लिखा, "केवल एक ही गेंदबाज जिन्होंने विश्व कप में दो हैट्रिक और वनडे में कुल तीन हैट्रिक ली है। एक ऐसा क्रिकेटर जिन्होंने कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। हमेशा महान। शुक्रिया मलिंगा।"
वनडे क्रिकेट में तीन हैट्रिक लेने वाले मलिंगा एकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 226 मैचों में कुल 338 विकेट लिए हैं।
उन्होंने 2004 में श्रीलंका के लिए पहला मैच खेला था।
मलिंगा ने घरेलू दर्शकों के सामने संन्यास लेने का फैसला किया और उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए हजारों दर्शक अपने इस चहेते खिलाड़ी को विदाई देने पहुंचे।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Jasprit bumrah - Tesst
Rohit Sharma, Jaspirt Bumrah in ICC's World Cup XI, no place for Kohli
VIDEO बुजुर्ग महिला फैन की यॉर्कर गेंद देख चौंकन्ने रह गए बुमराह, दिया ऐसा रिएक्शन
वर्ल्ड कप 2019 में मिल रही धीमी पिच को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया यह खास बयान
Overall wickets are getting slower: Jasprit Bumrah
Bumrah is unplayable at this stage: Vettori
सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली,जसप्रीत बुमराह के लिए आई बड़ी खुशखबरी,रोहित को भी हुआ फायदा
Virat Kohli remains on top but Rohit bridges gap in ODI rankings
जसप्रीत बुमराह ने कहा, मैं तारीफों- आलोचनाओं को गंभीरता से नहीं लेता
Honour to play with you and against you, Jasprit Bumrah tells Lasith Malinga
Don't take praise or criticism seriously,says Jasprit Bumrah
Bumrah becomes 2nd fastest Indian to scalp 100 ODI wickets
सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाती है न कि यॉर्कर : मलिंगा
जसप्रीत बुमराह,मिचेल स्टार्क इसलिए कर रहे हैं सबसे बेहतरीन गेंदबाजी,हो गया खुलासा
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं करने को लेकर कही बड़ी बात
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16