Jatin paranjape
चैंपियंस ट्रॉफी के पांच 5 महीने बाद पूर्व सिलेक्ट का बड़ा खुलासा, 'महीनों से इंजरी के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी में खेले रोहित शर्मा'
Jatin Paranjape Big Revelation On Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की खिताबी जीत के महीनों बाद, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। रोहित, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे ने बताया कि उस टूर्नामेंट में रोहित पूरी तरह फिट नहीं थे लेकिन फिर भी टीम का नेतृत्व किया।
टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पूर्व भारतीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया से बातचीत में बताया कि, "रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पूरी तरह फिट न होने के बावजूद खेलते हुए भारत को खिताबी जीत दिलाई। रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान थे, जो पिछले 4-5 महीनों से उन्हें परेशान कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर टीम को लीड किया और शानदार प्रदर्शन से भारत को चैंपियन बनाया।"
Related Cricket News on Jatin paranjape
-
नई क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को तीन सदस्यीय सलाहकार समिति (सीएसी) नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक को शामिल किया गया है। ...
-
भारत के दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन, सुनील गावस्कर से लेकर रोहित शर्मा को दी थी कोचिंग
मुंबई के पूर्व क्रिकेटर वासुदेव परांजपे (Vasudeo Paranjape) का सोमवार (30 अगस्त) को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। परांजपे ने मुंबई औऱ बड़ौदा की टीम के लिए 1956 से 1970 के बीच ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15