Josh tongue
आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए बेन स्टोक्स ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स, लंदन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी में ये जीत उन्होंने टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही जीत का स्वाद चख लिया। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली पोप, बेन डकेट और डेब्यूटेंट जोश टंग जैसे खिलाड़ियों ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टोक्स क्रिकेट इतिहास में अकेले ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं की।
बेन स्टोक्स जब से इंग्लैंड के कप्तान बने है तब से उनकी कप्तानी में टेस्ट टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रही है। आयरलैंड के खिलाफ भी एकमात्र टेस्ट मैच में स्टोक्स की टीम ने दिखा दिया कि क्यों वो इस समय टेस्ट में सबसे खतरनाक टीम है। वहीं बेन स्टोक्स टेस्ट इतिहास में बिना बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कीपिंग के मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा उन्हें मैच फीस के तौर पर 16,000 पाउंड भी मिलेंगे।
Related Cricket News on Josh tongue
-
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 10 विकेट से दी करारी मात
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स, लंदन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में तीसरे ही दिन 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। ...
-
IRE के खिलाफ दूसरी पारी में डेब्यूटेंट जोश टंग ने मचाया कहर, तेज गेंदबाज ने झटक डाले 5…
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर कमाल कर दिया। ...
-
WATCH: इंग्लैंड के लिए डेब्यू करके जोश टंग ने किया कमाल, अपने दोस्त को कर दिया मालामाल
आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए युवा जोश टंग ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। मगर मज़े की बात ये है कि उनके इस डेब्यू से उनके एक रिश्तेदार ...
-
आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, Josh Tongue करेंगे डेब्यू
England vs Ireland Test: आयरलैंड के खिलाफ गुरुवार (1 जून) से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मुकाबले में ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago