ENG vs IND 4th T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दिया 159 रन का लक्ष्य (Image Source: X)
England vs India 4th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को 158 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।
इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत एक बार फिर बिल्कुल अच्छी नहीं रही।
भारत को शुरुआती झटके जल्द लग गए। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि ईशान किशन सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए।