ENG vs PAK 1st Test, Day 1: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (19 अगस्त) से हेडिंग्ले में शुरू हो गया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड के टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) और जोश टंग (Josh Tongue) ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया और पाकिस्तान को पहली पारी में 171 रन पर समेट दिया।
पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके अलावा इमाम-उल-हक ने 74 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
बाबर आजम की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे सलमान अली आगा 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद रिजवान के बल्ले से सिर्फ 12 रन निकले। पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 48.1 ओवर खेलकर 171 रन पर सिमट गई।