Vaibhav Sooryavanshi Smashes Upper Cut Six off Josh Tongue: भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी निडर बल्लेबाजी दिखाते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर उन्होंने शानदार अपर-कट लगाकर छक्का जड़ दिया। हालांकि, एक और अच्छी शुरुआत को वैभव बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। पारी के शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जोश टंग अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक शॉर्ट गेंद डाली, जिसमें अतिरिक्त उछाल भी था। लेकिन वैभव ने कमाल का संयम दिखाया।
गेंद की लाइन और गति को जल्दी पढ़ते हुए वैभव अपने क्रीज में पीछे खड़े रहे और शानदार टाइमिंग के साथ अपर-कट खेल दिया। गेंद थर्ड मैन के ऊपर से सीधे बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी। इस शानदार शॉट ने मैदान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।