Kabua morea: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: फर्ग्यूसन की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर न्यूज़ीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से दी मात
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 39वें मैच में लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) की शानदार गेंदबाजी की मदद से न्यूज़ीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम ने जीत के और पापुआ न्यू गिनी ने हार के साथ टूर्नामेंट से विदा ली। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, त्रिनिदाद में खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये मैच न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट का आखिरी इंटरनेशनल मैच था।
पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम 19.4 ओवर में 78 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 17(25) रन चार्ल्स अमिनी ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। नॉर्मन वनुआ ने 14(13) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। सेसे बाउ ने 27 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन का योगदान दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने हासिल किये। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर मेडन डालें। 2-2 विकेट ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट लेने में सफल रहे। मिचेल सेंटनर के खाते में एक विकेट गया। Read More...