Kagiso rabada: Cricket News & Match Updates
कोच ओटिस गिब्सन का बयान, जल्द ही रबाडा और डेल स्टेन की होगी टीम में वापसी
15 मई। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने कहा है कि उनके प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और डेल स्टेन विश्व कप के लिए उपलब्ध होने के लिए चोट से तेजी से उबर रहे हैं। विश्व कप इंग्लैंड एवं वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहा है।
रबाडा पीठ में चोट के चलते आईपीएल के प्लेऑफ से पहले ही स्वदेश लौट आए थे। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचों में 25 विकेट चटकाए थे।
दूसरी ओर से स्टेन आईपीएल के बीच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि वह वहां दो मैच ही खेल पाए थे और और फिर कंधे की चोट के कारण वह भी दक्षिण अफ्रीका लौट आए थे।
गिब्सन का मानना है कि उनकी चोट ज्यादा चिंतित करने वाली नहीं है।
स्पोर्ट-24 ने गिब्सन के हवाले से मंगलवार को कहा, "केजी (रबाडा) के साथ कुछ समस्या थी और डेल के साथ भी समस्या था लेकिन हमें लगता है कि दोनों वापसी की राह पर हैं।"
उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं जिसकी वजह से लोगों को परेशान होने की जरूरत है। दोनों ही पूरी तरह से रिकवर हो रहे हैं और विश्व कप में अपनी जगह लेने के योग्य हैं।"
गिब्सन ने कहा कि उनकी टीम में कई ऐसे युवा हैं, जिन्हे अतीत की असफलताओं का दंश नहीं झेलना पड़ा है, उन असफलताओं का जो दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम का बड़े टूर्नामेंटों में बीते दो दशक से पीछा कर रही हैं।
कोच ने कहा, "हमारे लिए यह एक नई शुरुआत है। हम एकजुट होकर विश्व कप में जा रहे हैं। टीम के साथ मेरा यह पहला विश्व कप है।" दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में अपना पहला मैच 30 मई को ओवल में मेजबान इंग्लैंड के साथ खेलना है। Read More...
Related Cricket News for Kagiso rabada - Tesst
Dale Steyn,Kagiso Rabada on track to full recovery before World Cup
South Africa hopeful Rabada will be fit for WC
रबाडा के वापस लौटने पर पोंटिंग ने कहा, अब यह गेंदबाज लेगा कागिसो रबाडा की जगह
Decision on Rabada taken by South Africa: Ricky Ponting
Kagiso Rabada ruled out of remaining IPL matches
रबाडा के आईपीएल से असमय बाहर होने से दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग का ऐसा रिएक्शन, कही ये बात
कागिसो रबाडा चोट की वजह से आईपीएल से हुए बाहर, वर्ल्ड कप को देखते हुए नहीं लिया फिटनेस को लेकर रिस्क
चोट के कारण कागिसो रबाडा आईपीएल 2019 से हुए बाहर
CSA calls for Kagiso Rabada's scans after DC pacer complains of back pain
दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हुए चोटिल
Kagiso Rabada is a wonderkid, he is here to stay: Dale Steyn
As overseas player you do have responsibility: Kagiso Rabada
आरसीबी की विराट हार के बाद मैन ऑफ द मैच रहे कागिसो रबाडा ने दिया ये बयान
RCB vs DC: Kagiso Rabada scalps four wickets, restricts RCB to 149/8
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago