Kane williamson commentator
Advertisement
IPL 2025: ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले केन विलियमसन की हुई IPL में एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर
By
Shubham Sharma
March 21, 2025 • 17:27 PM View: 1320
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर केन विलियमसन की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में एंट्री हो चुकी है। जी हां, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद भी वो टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि वो इस सीजन में एक कमेंटेटर के तौर पर आईपीएल 2025 का हिस्सा होंगे।
विलियमसन, जिन्होंने आखिरी बार गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेला था, को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने रिलीज़ कर दिया था। फ्रैंचाइज़ी ने केवल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया और विलियमसन को जाने देने का फैसला किया। गुजरात ने उन्हें पिछले सीज़न में 2 करोड़ में खरीदा था।
Advertisement
Related Cricket News on Kane williamson commentator
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement