Karun nair injury update
Advertisement
VIDEO: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर करुण नायर हुए चोटिल
By
Shubham Yadav
June 19, 2025 • 13:57 PM View: 802
इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के लिए सात साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर बुधवार को नेट पर बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए। नायर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का सामना कर रहे थे लेकिन वो कृष्णा की गेंद को संभाल नहीं पाए और गेंद उनकी पसलियों पर जा लगी और वो चोटिल हो गए।
नायर के गेंद लगने के बाद कृष्णा तुरंत उनके पास गए और नायर से उनका हालचाल पूछा, हालांकि बल्लेबाज दर्द में दिख रहा था। अभी तक ये साफ नहीं है कि नायर की ये चोट कितनी गंभीर है लेकिन अगर नायर इस मैच के लिए अनफिट होते हैं तो ये भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और भारतीय टीम उनकी फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगी।
Advertisement
Related Cricket News on Karun nair injury update
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
Advertisement