Kisan mahachaupal: Cricket News & Match Updates
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : खड़गे और राहुल समेत विपक्षी नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, बताया गौरव का पल
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। आज रात 140 करोड़ भारतीय बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरे दम और भरोसे के साथ लीड किया। संजू सैमसन फाइनल के मसीहा बने, जबकि ईशान किशन गुमनाम हीरो बने। हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह के शानदार योगदान ने इस ऐतिहासिक जीत में मदद की। मैं पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।" Read More...
Related Cricket News for Kisan mahachaupal - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago