Kkr captain
IPL 2024: हार्दिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना नारायण को पड़ा भारी, MI के कप्तान ने इस तरह उखाड़ डालें स्टंप, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने खतरनाक दिखाई दे रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण (Sunil Narine) को क्लीन बोल्ड कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पारी का 5वां ओवर करने आये कप्तान हार्दिक ने दूसरी गेंद लेग स्टंप की ओर डाली। नारायण ने फ्रंट लेग आगे निकालकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधी लेग स्टंप से जा टकराई। सुनील ने इससे पहले वाली गेंद पर छक्का जड़ा था और हार्दिक ने उन्हें बोल्ड करते हुए अपना बदला ले लिया। नारायण 8 गेंद में एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता ने पावरप्ले में 57 रन तो बनाये लेकिन 4 बड़े विकेट खो दिए। हार्दिक का ये पहला ओवर था और उन्होंने नारायण को तो आउट कर दिया लेकिन 6 W 0 4 0 4 सहित 14 रन दे दिए।
Related Cricket News on Kkr captain
-
IPL 2024: चेन्नई की जीत में चमके जड्डू और देशपांडे, कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2024 के 22वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ...
-
IPL 2024: तुषार ने KKR को दिया तगड़ा झटका, मैच की पहली ही गेंद पर साल्ट को बना…
IPL 2024 के 22वें मैच में चेन्नई के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कोलकाता के फिल साल्ट को आउट कर दिया। ...
-
IPL 2024: साल्ट ने यानसेन को दिखाई तारें, तेज गेंदबाज के खिलाफ बना डाली छक्कों की हैट्रिक, देखें…
आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता के बल्लेबाज फिल साल्ट ने हैदराबाद के मार्को यानसेन के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ते हुए हैट्रिक बनाई। ...
-
WATCH: जायसवाल के शतक के लिए संजू सैमसन ने वाइड बॉल रोक ली, फैंस को आ गई धोनी…
केकेआर और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फैंस को एमएस धोनी और विराट कोहली की याद दिला दी। ...
-
KKR को हराने के बाद बोले संजू सैमसन, 'हमें 2 और क्वार्टरफाइनल खेलने हैं'
आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत ने एक बार फिर से पॉइंटस टेबल को दिलचस्प बना दिया है। इस मैच में राजस्थान ने कोलकाता को एकतरफा अंदाज में मात देकर जीत ...
-
KKR को हराने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, 'आगे चलकर आप विजय शंकर को बहुत देखोगे'
आईपीएल 2023 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात की इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08