Kkr prank video
KKR के कैंप में हुआ मज़ेदार Prank, डर के मारे Rinku Singh की तो निकल गई थी जान; देखें VIDEO
KKR Camp Funny Prank Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बुधवार 01, मार्च को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से अपने कैंप का एक बेहद ही मज़ेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने ही खिलाड़ियों और दूसरे सदस्यों पर खतरनाक प्रैंक करते नज़र आए हैं। इस प्रैंक के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) तो बहुत ही ज्यादा डर जाते हैं और डर के दूर भाग जाते हैं। इस प्रैंक का वीडियो फैंस को बेहद ही ज्यादा पसंद आ रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, KKR ने पूरा 1 मिनट 44 सेकंड का मज़ेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें कोलकाता नाइट राडइर्स के खिलाड़ी जैसे रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी, टिम सेफर्ट, राहुल त्रिपाठी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन और रचिन रविंद्र, एक बॉक्स से अचानक निकलती नकली मकड़ी से डरते नज़र आए। वहीं इस प्रैंक का शिकार टीम के हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और बॉलिंग कोच टिम साउदी भी बने।