Kl rahul: Cricket News & Match Updates
आखिर आ ही गया वो दिन, बुरे कमेंट्स और ट्रोलिंग पर केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2023 के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर हो गए हैं। राहुल के लिए ना सिर्फ ये साल बल्कि पिछला साल भी काफी मुश्किलों से भरा रहा है। राहुल को उनके धीमे स्ट्राइक रेट और लगातार फ्लॉप शो के चलते फैंस ने लगातार ट्रोल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल को बाकी बचे मैचों से ड्रॉप कर दिया गया था। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 37 रन बनाए थे।
इसके बाद वनडे मैचों में उनकी फॉर्म में सुधार हुआ लेकिन स्ट्राइक रेट एक बार फिर से उनकी ट्रोलिंग का कारण बना। यहां तक कि आईपीएल 2023 में भी उनके स्ट्राइक रेट को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी काफी आलोचना की। सोशल मीडिया पर भी राहुल को लगातार ट्रोल किया जाता रहा लेकिन उनकी तरफ से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया। मगर अब उन्होंने इस ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। Read More...