एशिया कप 2023 के रिजर्व डे वाले दिन भारत ने कोहली-राहुल के शतकों और कुलदीप के 5 विकेट की मदद से पाकिस्तान को 228 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। 32 ओवर में पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। हारिस रउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आ सके। भारत की ये पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत है। भारत अब कल श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 2 विकेट खोकर 356 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 94 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन की शतकीय पारी खेली। विराट का यह वनडे में 47वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 77वां शतक है। केएल राहुल ने 106 गेंद में 12 चौको और 2 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली।
Largest margin of victory for against Pakistan in men's ODIs
— ICC (@ICC) September 11, 2023
A terrific result for India #AsiaCup2023 | #PAKvIND | https://t.co/lVQWhUIzlk pic.twitter.com/V7XGWldfyt
इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 233* (194) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (49 गेंद में 56)और शुभमन गिल (52 गेंद में 58) ने पहले विकेट के लिए 121 (100) रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की तरफ से एक-एक विकेट शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने लिया। हारिस रउफ ने चोट के कारण गेंदबाजी नहीं की।