Konark suryas odisha vs toyam hyderabad: Cricket News & Match Updates
WATCH: लेजेंड्स लीग में इरफान पठान ने मचाया गदर, आखिरी तीन गेंदों में नहीं बनने दिए 3 रन
लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने तोयम हैदराबाद को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार, 14 अक्टूबर को श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में टूर्नामेंट के क्वालिफायर 2 में इरफान पठान ओडिशा के लिए हीरो बनकर सामने आए और आखिरी ओवर में अपनी स्विंग गेंदबाजी से हैदराबाद को जीता हुआ मैच हरा दिया।
आखिरी ओवर में पठान को 12 रन का बचाव करना था और एक समय तो मामला 3 गेंदों में 3 रन तक पहुंच गया था ये वो पल था जब ऐसा लग रहा था कि पठान ये मैच नहीं बचा पाएंगे लेकिन उनके इरादे कुछ और थे। उन्होंने अपनी आखिरी तीन गेंदों में एक विकेट समेत सिर्फ एक रन दिया और अपनी टीम को एक रन से चमत्कारिक जीत दिला दी। गेंद से एक विकेट लेने के अलावा पठान ने बल्ले से भी दम दिखाया और 35 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। Read More...