Kusal mendis: Cricket News & Match Updates
1st ODI: बारिश के कारण श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच मैच हुआ रद्द
श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच में जो आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा था वो बारिश के कारण रद्द हो गया। सीरीज का दूसरा मैच 8 जनवरी को खेला जाएगा।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 273 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन असलंका ने बनाये। उन्होंने 101(95) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। यह असलंका का तीसरा वनडे शतक है। उनके अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 46(48) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। वहीं सदीरा समरविक्रमा ने 41(31) रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके जड़े। फराज अकरम, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और रिचर्ड नगारवा ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट सिकंदर रज़ा को मिला। Read More...