Kusal mendis: Cricket News & Match Updates
ZIM vs SL: श्रीलंका-जिम्बाब्वे का दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ,कुशल मेंडिस बने हीरो
हरारे, 31 जनवरी | श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने नाबाद 116 रनों की पारी खेलते हुए यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के सामने 361 रनों का लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे ने जिस तरह से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पहली पारी में 293 रनों पर ही रोका था, उससे लगा था कि मेजबान टीम मैच अपने नाम कर सकती है लेकिन मेंडिस ने इस पर पानी फेर दिया। श्रीलंका ने मैच के आखिरी दिन शुक्रवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 204 रनों पर कर मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया।
जिम्बाब्वे ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 241 रनों के साथ की थी। छह रन बनाकर ही उसने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी में मेजबान टीम ने 406 रन बनाए थे और श्रीलंका को पहली पारी में बड़ा स्कोर न कर दे पाने के कारण वह दूसरी पारी में 113 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और इसी कारण श्रीलंका के सामने उसने बड़ा स्कोर किया। Read More...
Related Cricket News for Kusal mendis - Tesst
ZIM vs SL 2nd Test: Kusal Mendis ton helps Sri Lanka grind out draw
श्रीलंका को लगा डबल झटका,न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I से इन 2 खिलाड़ियों का बाहर होना तय
Kusal Mendis in top 20 after historic series win vs South Africa
श्रीलंका के कुशल मेंडिस ने ICC टेस्ट रैंकिंग में किया कमाल, हैरान करते हुए इस नंबर पर पहुंचे
टेस्ट और वनडे में '10 हजारी' बनना चाहता हूं : कुसल मेंडिस
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago