Advertisement
Advertisement
Advertisement

3rd ODI: श्रीलंका की जीत में चमके निसांका और फर्नांडो, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में किया सूपड़ा साफ

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 7 विकेट से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 14, 2024 • 21:25 PM
3rd ODI: श्रीलंका की जीत में चमके निसांका और फर्नांडो, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में
3rd ODI: श्रीलंका की जीत में चमके निसांका और फर्नांडो, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में (Image Source: Google)
Advertisement

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में पथुम निसांका (Pathum Nissanka) और अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) की शानदार पारियों की मदद से 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने अपने घर पर अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह (Rahmat Shah) और अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी लेकिन वो बेकार चली गयी। 

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 48.2 ओवरों में 266 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाये। उन्होंने 77 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 59 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहमत और उमरजई ने चौथे विकेट के लिए 58 (59) रन जोड़े। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 57 गेंद 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं इकराम अलीखिल ने 38 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रमोद मदुशन को मिले। 2-2 विकेट असिथा फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे और अकिला धनंजय ने हासिल किये। 

Trending


श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 35.2 ओवर में 3 विकेट खोकर और 267 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में 16 चौको और 2 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। अविष्का फर्नांडो ने 66 गेंद में 10 चौको और 5 छक्कों की मदद से 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। निसांका और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 173 (139) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। कप्तान कुसल मेंडिस ने 29 गेंद में 4 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। निसांका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 78(55) रन की साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान की तरफ से 2 विकेट क़ैस अहमद और एक विकेट मोहम्मद नबी को मिला। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), शराफुद्दीन अशरफ, क़ैस अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका,जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। 


Cricket Scorecard

Advertisement