Kusal mendis: Cricket News & Match Updates
World Cup 2023: हार के बाद निराश हुए श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका, कहा- हमने 20-25 रन कम बनाये
वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के शतकों की मदद से श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। ये वर्ल्ड कप के इतिहास में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इस हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) का कहना है कि इस विकेट पर हमने 20-25 रन कम बनाये थे। वहीं हमने बहुत एक्स्ट्रा रन दिए। श्रीलंका ने 26 रन एक्स्ट्रा के दिए।
शनाका ने मैच के बाद कहा कि, "मेंडिस दूसरे ज़ोन में हैं, उन्होंने प्रैक्टिस मैच में अविश्वसनीय पारी खेली, पहले गेम में 70+ का स्कोर बनाया और यहां शानदार शतक बनाया और भी आने वाले है। सदीरा वास्तव में अच्छा खेल रहे है। इस विकेट पर हमने 20-25 रन कम बनाये थे। उन्हें श्रेय जाता है, वे वास्तव में अच्छी धीमी गेंदें फेंक रहे थे। मैं उनसे (गेंदबाजों) ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता। हमने उन्हें सरल प्लान दिया हैं। हमें एक्स्ट्रा के बारे में भी सोचना होगा। हमने बहुत एक्स्ट्रा रन दिए। मैदान में भी हमारे पास मौके थे, हमने आज बहुत कुछ गंवाया।" Read More...