Left handed batters: Cricket News & Match Updates
नवजोत सिंह सिद्धू का टीम इंडिया की स्पिन यूनिट पर तंज, बोले- चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिलता दूसरी बार मौका
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में पांच स्पिनरों के चयन पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट में अब तक किसी टीम ने इतनी स्पिन-भारी बॉलिंग यूनिट नहीं चुनी है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के ग्रुप स्टेज में न्यूज़ीलैंड जैसे विरोधी हैं, जिनके पास रचिन रविंद्र, टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में ऑफ-स्पिनर की जरूरत होगी।
सिद्धू ने JioHotstar के 'Greatest Rivalry Returns' शो में बात करते हुए कहा, "इतिहास में कभी भी किसी टीम ने पांच स्पिनर्स को नहीं चुना, और इसकी एक वजह है। चैंपियंस ट्रॉफी में कोई सेकंड चांस नहीं मिलता। अगर आप भारत के ग्रुप की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के पास तीन लेफ्टी बैट्समैन हैं—कॉनवे, रचिन और लैथम। इनके खिलाफ ऑफ-स्पिनर की जरूरत पड़ेगी।" Read More...
Related Cricket News for Left handed batters - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago