Life ok
Advertisement
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर
By
IANS News
March 09, 2026 • 10:08 AM View: 780
Mazak Mazak Me: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब अपने नाम किया है, उसे देख पूरी दुनिया मुग्ध है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारतीय क्रिकेट टीम, मैनेजमेंट, और कोच गंभीर की जमकर तारीफ की है। शोएब भारतीय टीम के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की योजना से बहुत खुश नजर आए।
भारतीय टीम की जीत के बाद एक पाकिस्तानी चैनल के शो में विशेषज्ञ के रूप में मौजूद शोएब अख्तर ने कहा, "यह जीत भारत की नीति, सिस्टम और प्रतिभा की जीत है। गौतम गंभीर ने प्रतिभा का सम्मान किया। संजू सैमसन को टीम में लेकर आए, और उसने कमाल कर दिया। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी टॉप ऑर्डर में टीम को जरूरत थी।"
उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा अभी बच्चा है। उसे अभी काफी कुछ सीखना है, लेकिन सैमसन परिपक्व है। आज भारत की नीति जीती है। उन्होंने बताया है कि हम ठीक सोचते हैं और सही दिशा में सोचते हैं। हम सही लड़के को मौका देते हैं और कोशिश करते हैं कि लड़के ऊपर आकर खेलें और बेहतर करें।"
TAGS
Life Ok Mazak Mazak Me
Advertisement
Related Cricket News on Life ok
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement