M s dhoni
आईपीएल फाइनल में पहुंचने का श्रेय धोनी ने इन खास खिलाड़ियों को दिया, मैच के बाद कही ऐसी बात
11 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में जब भी सफल कप्तानों की बात की जाएगी महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आएगा। धोनी लीग के मौजूदा 12वें सीजन में भी चेन्नई को फाइनल में ले गए।
यह कुल आठवां मौका है, जब चेन्नई आईपीएल फाइनल में पहुंची है। चेन्नई ने शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जहां रविवार को वह मुंबई इंडियंस के सामने होगी।
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ जीत और टीम के फाइनल तक के पहुंचने के सफर का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है।
चेन्नई ने दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 147 रनों से आगे नहीं जाने दिया और इस आसान से लक्ष्य को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच के बाद धोनी ने कहा, "इस जीत का अहम हिस्सा लगातार विकेट लेना था। इसका श्रेय गेंदबाजों को जाना चाहिए। एक कप्तान सिर्फ कह सकता है कि मुझे यह चाहिए, लेकिन यह गेंदबाजों पर निर्भर रहता है कि वह किस तरह गेंदबाजी करेंगे और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होती है। हम इस सीजन में यहां तक आए हैं, उसके लिए हमारे गेंदबाजी विभाग को धन्यवाद।"
धोनी ने कहा, "हमारे लिए यह आम रास्ता बन गया है, बीते सीजन जरूर काफी उम्मीदें थीं। आज टीम के खिलाड़ियों ने जिस तरह से खेला वह शानदार था। हमने लक्ष्य हासिल करने के लिए जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह अच्छी रही।"
उन्होंने कहा, "विकेट पर स्पिनरों को टर्न मिल रही थी। हम सही समय पर लगातार विकेट ले रहे थे। उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है। उनके पास बाएं हाथ के ज्यादा बल्लेबाज हैं और ग्राउंड भी छोटा था। हमारे पास बाएं हाथ का स्पिनर था, वह उसे निशाना बना सकते थे।"
Related Cricket News on M s dhoni
-
महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले सीएसके टीम को दी यह सलाह
10 मई। | वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की युवा टीम को मात देने के लिए इंग्लिश क्लब लिवरपूल से प्रेरणा ले ...
-
धोनी और कोहली की कप्तानी में है इस चीज का फर्क,माही के बचपन के कोच ने रखी अपनी…
कोलकाता, 10 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ हैं। धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोहली ...
-
क्वालीफाई मैच में मुंबई से हारने के बाद धोनी हुए अपने इन खिलाड़ियों से दुखी, कह डाली ऐसी…
8 मई। चेन्नई | चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलने के बाद अपने बल्लेबाजों की आलोचना की। अपने घरेलू ...
-
VIDEO जब शॉट खेलने के दौरान थाला धोनी का बैट हाथ से छूट गया, देखिए फिर क्या हुआ
8 मई। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के पहले क्वालीफायर मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर ...
-
IPL 2019: मुंबई से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा,इस वजह से फाइनल में नहीं पहुंची…
चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि ...
-
एमएस धोनी ने रांची जाकर वोट डाला, लोगों से मतदान की अपील की
रांची, 6 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ यहां अपने गृह नगर में सोमवार को वोट डाला। धोनी ने वोट डालने के बाद बेटी ...
-
MS Dhoni casts vote, urges people to use franchise
Ranchi, May 6 (CRICKETNMORE): The hectic Indian Premier League (IPL) schedule notwithstanding, MS Dhoni on Monday flew home to cast vote along with wife Sakshi. The former Indian cricket captain also posted a message... ...
-
पंजाब से मिली करारी हार के बाद एमएस धोनी ने CSK के खिलाड़ियों को दी ये सलाह
मोहाली, 6 मई (CRICKETNORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने अंतिम लीग में हारने के बाद मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि टीम को ...
-
IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब Vs चेन्नई सुपर किंग्स, प्लेइंग XI कूी पूरी लिस्ट
5 मई। आईपीएल 2019 के 55वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में एक बदलाव हुए हैं तो वहीं सीएसके की ...
-
चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कही ऐसी बात, कहा पता चल गया कहां…
2 मई। चेन्नई| चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि इस हार से उनकी टीम के खिलाड़ियों को ...
-
अपनी बल्लेबाजी को लेकर धोनी ने कही बड़ी बात, कहा गेंद को देखता हूं और हिट करता हूं
2 मई। महेंद्र सिंह धोनी की तेज पारी की बदौलत बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से करारी शिकस्त दी। धोनी ने महज 22 गेंदों पर ...
-
चीते से भी तेज धोनी की स्पीड से मात खा गया दिल्ली का दो बल्लेबाज, स्टंप आउट हुआ…
2 मई। चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपने घर एमए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से मात दे एक ...
-
IPL: धोनी की आतिशी पारी के बाद सीएसके स्पिनरों का कमाल, चेन्नई ने दिल्ली को 80 रनों से…
1 मई। 180 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीएसके गेंदबाजों के आगे केवल 99 रन ही बना सकी जिसके काऱण चेन्नई को 80 रनों से जीत मिली। सीएसके की ओर से ...
-
IPL 2019 50th Match: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, देखिए संभावित प्लेइंग XI, धोनी पर संशय
1 मई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपने घरेलू मैदान यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। इस मैच में ...