Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO भारतीय टीम से मिले धोनी, फिर इस बिंदास अंदाज के साथ अपने न्यू कार निसान जोंगा में सवार होकर निकले घर

22 अक्टूबर। भारत ने मंगलवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की. जिसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों से मिले। भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat October 22, 2019 • 14:30 PM
VIDEO भारतीय टीम से मिले धोनी, फिर इस बिंदास अंदाज के साथ अपने न्यू कार निसान जोंगा में सवार होकर नि
VIDEO भारतीय टीम से मिले धोनी, फिर इस बिंदास अंदाज के साथ अपने न्यू कार निसान जोंगा में सवार होकर नि (twitter)
Advertisement

22 अक्टूबर। भारत ने मंगलवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की. जिसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों से मिले। भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते दक्षिण अफ्रीका को सीरीज आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद धोनी को स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम समेत अन्य खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी एक फोटो भी ट्वीट की।

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ एक फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, "सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा।"

Trending


भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।

दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत ने घरेलू धरती पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर एक रिकॉर्ड भी बना दिया है।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni