MS Dhoni and Sourav Ganguly (IANS)
मुंबई, 23 अक्टूबर | भारत को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर सवाल खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि साफ कर दिया है कि धोनी को सम्मान दिया जाएगा और जो वो सोचते हैं, वो ही मायने रखता है।
गांगुली ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा, "मुझे नहीं पता उनके दिमाग में क्या चल रहा है। भारत को धोनी पर गर्व है। जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान किया जाएगा। धोनी की उपलब्धियों ने भारत को गर्व करने का मौका दिया है।"
गांगुली ने कहा कि उन्होंने अभी धोनी से संन्यास को लेकर बात नहीं की है और वह जल्द ही ऐसा करेंगे।