Mahakal temple
Advertisement
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे शिखर धवन, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की मांगी दुआ
By
Shubham Sharma
September 09, 2023 • 12:22 PM View: 1093
आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और इस टीम में शिखर धवन का नाम नहीं है। शिखर धवन पिछले दो वर्ल्ड कप खेलने के बाद इस वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे और कुछ फैंस इस बात से काफी खफा हैं। वहीं, धवन वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद भी टीम इंडिया के लिए दुआ मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
शिखर धवन ने 9 सितंबर की सुबह उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किए और टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ मौजूद थे। दरअसल, 9 सितंबर के दिन अक्षय अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इसीलिए वो बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। इस मौके पर धवन भी वहां मौजूद थे।
Advertisement
Related Cricket News on Mahakal temple
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement