Mi vs csk
पीयूष चावला को सीएसके की टीम में शामिल करने के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, धोनी को पसंद हैं !
कोलकाता, 19 दिसम्बर | चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला की तारीफ की है और साथ ही इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन को भी सराहा है। इन दोनों खिलाड़ियों को चेन्नई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया। चावला के लिए चेन्नई ने 6.75 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। वह इस नीलामी में सबसे महंगे भारतीय रहे।
फ्लेमिंग ने कहा, "हम उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। कप्तान और उनके संबंध अच्छे हैं। उन्होंने साबित किया है कि वह शानदार लेग स्पिनर हैं। अपने घरेलू मैदान पर हम स्पिनरों के साथ जाना पसंद करते हैं। कई स्पिनर टीम में होना बुरी बात नहीं है।"
चेन्नई ने नीलामी की शुरुआत 14.60 करोड़ रुपये से की थी जिसमें से उसने चावला के अलावा कुरैन के लिए 5.50 करोड़ रुपये दिए।
कोच ने कहा, "हमारे पास ज्यादा पैसा नहीं था इसलिए हमें सोच समझकर जाना था। कुरैन के पास खेल की अच्छी समझ है। हमारे खिलाफ उन्होंने अतीत में अच्छा किया है। वह इंग्लैंड के लिए अच्छा कर रहे हैं। ड्वायन ब्रावो के साथ उनकी जोड़ी अच्छी जमेगी।"
Related Cricket News on Mi vs csk
-
आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा नहीं होंगे 2 बड़े दिग्गज !
13 नवंबर। आईपीएल 2020 से पहले क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर आई है। रायडु और केदार जाधव जो सीएसके की टीम का हिस्सा हैं अब इस आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का ...
-
आईपीएल 12, प्रीव्यू: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
बेंगलुरू, 22 मार्च - विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर शनिवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन ...
-
IPL 2019 CSK vs RCB match 1: कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन
22 मार्च। आईपीएल 2019 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएगा। आईपीएल के इतिहास में दोनों ...
-
IPL Flashback: CSK- RCB के बीच खेले गए ऐसे 5 रोमांचक मैच जिसे भूलना नहीं आसान
आईपीएल 2019 का पहला मैच 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और खिताब की तलाश कर रही आरसीबी की टीम के बीच 23 मार्च को बैंगलोर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल ...
-
VIDEO चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने फिर से लगाई फैन के साथ रेस, देखिए कौन जीता ?
19 मार्च। आईपीएल 2019 के आगाज में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ अब आईपीएल की ही चर्चा हो रही है। आईपीएल में शामिल होने वाली सभी टीम अपनी तैयारियों ...
Cricket Special Today
-
- 16 Mar 2026 10:15
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago