Mominul haque: Cricket News & Match Updates
शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंचे मोमिनुल हक
चटगांव, 22 नवंबर (आईएएनएस)| बांगलादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इस साल टेस्ट में चार शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 27 वर्षीय मोमिनुल ने यहां जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इस साल टेस्ट में अपना चौथा शतक पूरा किया।
उन्होंने पारी के 50वें ओवर में रॉस्टन चेस की गेंद पर चौका लगाकर 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। मोमिनुल ने 167 गेंदों पर 120 रन बनाए और फिर इसके बाद वह तेज गेंदबाज शैनन ग्रैबियल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। उन्होंने इसी मैदान पर इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी इस साल दो शतक जड़े थे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मोमिनुल ने कोहली के साथ साथ अपने टीम साथी तमीम इकबाल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। कोहली और तमीम दोनों ने इस साल अब तक चार-चार टेस्ट शतक लगाए हैं।
बांग्लादेशी बल्लेबाज ने इस उपलब्धि के बाद तमीम और कोहली से खुद की तुलना किए जाने पर कहा, "तमीम भाई के साथ तुलना किए जाने का सवाल ही नहीं बनता। क्रिकेट की दुनिया में वह दूसरे स्तर के बल्लेबाज हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोहली से भी मेरी तुलना करना सही होगा। वह मुझसे ऊंचे स्तर के बल्लेबाज हैं।"
उन्होंने कहा, "अभी साल खत्म नहीं हुआ है और भी टेस्ट मैच बचे हैं। इसके अलावा अभी दूसरी पारी और दूसरा मैच में बचा है। इसलिए इन सब बातों पर सोचने के अलावा मैं बस यही सोच रहा हूं कि कैसे मुझे अपनी बल्लेबाजी में और ज्यादा सुधार करनी है। मैं टीम के लिए अधिक से अधिक योगदान देना चाहता हूं।" Read More...
Related Cricket News for Mominul haque - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago