Mominul haque: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू? बल्ले पर गेंद लगने के बावजूद बांग्लादेश ने LBW के लिए लिया डीआरएस
NZ VS BAN 2022: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बे ओवल में खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान मोमिनुल हक ने काफी अच्छी कप्तानी की है, जिसके चलते बांग्लादेश की टीम मैच में मेजबान न्यूजीलैंड से काफी आगे नज़र आ रही है। लेकिन इसी बीच मोमिनुल हक ने एक ऐसा डिसिज़न भी लिया, जिससे कारण सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही है।
दरअसल मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान रॉस टेलर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में कप्तान मोमिनुल हक ने तस्कीन अहमद को बॉल सौंपी। तस्कीन के ओवर में एक बॉल सीधा टेलर के बैट पर जाकर लगी, लेकिन बांग्लादेश टीम के कप्तान मोमिनुल को लगा कि बॉल रॉस टेलर के बैट पर नहीं, बल्कि पैड पर लगा है। जिसके कारण उन्होंने अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हुए रिव्यू ले लिया। मोमिनुल के इस डिसिज़न के बाद स्क्रिन पर रिप्ले चलाया गया जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता था कि बॉल रॉस टेलर के बैट के मिडिल पर लगा है। Read More...