Most test wickets australia: Cricket News & Match Updates
Nathan Lyon के पास इतिहास रचने का मौका, AUS vs ENG 2nd Test में तोड़ सकते हैं Glenn McGrath का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Nathan Lyon Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025 (Ashes 2025) का दूसरा टेस्ट मुकाबला (AUS vs ENG 2nd Test) गुरुवार, 04 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज़ नाथन लियोन (Nathan Lyon) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर महान ग्लेन मैक्ग्राथ (Glenn McGrath) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 38 वर्षीय नाथन लियोन अपने टेस्ट करियर में अब तक 140 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 260 पारियों में उन्होंने 562 विकेट चटकाए। यहां से अगर वो द गाबा टेस्ट में इंग्लैंड के सिर्फ दो विकेट और चटकाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्राथ (124 मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट) को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। Read More...
Related Cricket News for Most test wickets australia - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago