Ms dhoni dance video
Suresh Raina और Rishabh Pant के साथ जमकर ठिरके MS DHONI! क्या आपने देखा Thala के डांस का VIDEO
MS Dhoni Dance Video: भारतीय टीम के महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जल्द ही एक्शन में नज़र आएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले MSD खूब मौज मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर थाला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ मिलकर जमकर डांस करते दिखे हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। मैदान पर काफी गंभीर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नज़र आए हैं। दरअसल, ये वीडियो ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह का है। बीते मंगलवार, एमएस धोनी देहरादून ऋषभ पंत की बहर की शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे जहां पर ही धोनी ने अपने साथी खिलाड़ी सुरेश रैना और ऋषभ पंत के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर उतरकर जमकर जश्न मनाया। यही वज़ह है फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on Ms dhoni dance video
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18