Advertisement
Ms dhoni his biggest mistake: Cricket News & Match Updates
Advertisement
धोनी ने 6 साल बाद मान ली अपनी गलती, बोले- 'नो बॉल विवाद पर मैदान में नहीं घुसना चाहिए था'
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में एक ऐसे पल का खुलासा किया, जिसका उन्हें सबसे ज़्यादा अफ़सोस है। धोनी ने 6 साल बाद अपनी उस गलती को माना है जब उन्होंने अपना आपा खो दिया था। धोनी ने बताया कि 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान मैदान पर वॉकआउट करना उनके आईपीएल करियर की सबसे बड़ी गलती थी।
ये घटना मैच के अंतिम ओवर में हुई, जब बेन स्टोक्स ने धीमी गति की गेंद फेंकने की कोशिश की और गेंद उनके हाथ से फिसल गई और कमर तक ऊंची फुल टॉस हो गई। स्ट्रेट अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दे दिया, लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने इस फ़ैसले को खारिज कर दिया। इससे धोनी भड़क गए और उन्होंने मैदान में घुसकर अंपायर से बहस की। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni his biggest mistake - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement