Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
मैथ्यू हेडन ने कहा था सचिन को क्रिकेट का भगवान, अब धोनी के लिए कह दी दिल जीतने वाली बात
चेन्नई, 12 मई | आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केवल एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि क्रिकेट के एक युग हैं।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 10 संस्करणों में से आठ बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। टीम एक बार फिर अपने चौथे खिताब की तलाश में है।
हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, " धोनी केवल एक खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि क्रिकेट का एक युग भी हैं। कई मायनों में मुझे लगता है कि धोनी गली क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वो हममें से ही एक हैं जो टीम के लिए सबकुछ करेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "आप देखते होंगे कि जिस तरह से वह अभ्यास करते हैं, जिस तरह से वो अपने लेग स्पिनर्स से गेंदबाजी कराते हैं, कैच पकड़ते हैं और खिलाड़ियों से सलाह-मशविरा लेते हैं और इन सबके बावजूद वो काफी शांत रहते हैं। उनके जैसा इंसान अगर आपके आस-पास रहता है तो आप काफी आरामदायक महसूस करते हैं।" धोनी ने आईपीएल के 12वें संस्करण में 11 मैचों में अबतक 414 रन बनाए हैं।
पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साथ ही कहा, " उन्हें 'थाला' नाम दिया गया है क्योंकि वह न केवल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, बल्कि पूरे देश के भी कप्तान हैं।" Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
Auctioneer recalls Dhoni's sale to CSK before IPL 2008
आईपीएल फाइनल में पहुंचने का श्रेय धोनी ने इन खास खिलाड़ियों को दिया, मैच के बाद कही ऐसी बात
महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले सीएसके टीम को दी यह सलाह
Richards wants Dhoni and boys to emulate Liverpool
धोनी और कोहली की कप्तानी में है इस चीज का फर्क,माही के बचपन के कोच ने रखी अपनी बात
क्वालीफाई मैच में मुंबई से हारने के बाद धोनी हुए अपने इन खिलाड़ियों से दुखी, कह डाली ऐसी बात
VIDEO जब शॉट खेलने के दौरान थाला धोनी का बैट हाथ से छूट गया, देखिए फिर क्या हुआ
IPL 2019: मुंबई से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा,इस वजह से फाइनल में नहीं पहुंची चेन्नई
एमएस धोनी ने रांची जाकर वोट डाला, लोगों से मतदान की अपील की
MS Dhoni casts vote, urges people to use franchise
पंजाब से मिली करारी हार के बाद एमएस धोनी ने CSK के खिलाड़ियों को दी ये सलाह
IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब Vs चेन्नई सुपर किंग्स, प्लेइंग XI कूी पूरी लिस्ट
CSK aim to cement top spot against KXIP (Preview)
Boost to bring sports lovers closer to Kohli, Dhoni
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16