MS Dhoni (Twitter)
नोएडा, 7 जून (CRICKETNMORE)| नोएडा पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 104 स्थित किराये पर चढ़े धोनी के घर में अप्रैल में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इसके अलावा अन्य कई घरों में भी चोरी की है।
गुरुवार को तीनों आरोपी राहुल, बबलु, इकलाख को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूर्व कप्तान के घर से एलईडी टीवी की चोरी की थी, उस दौरान विक्रम सिंह नाम का शख्स धोनी के घर में किराये पर रह रहा था। इस चोरी को अंजाम तब दिया गया था, जब धोनी के घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था।