Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 T20I के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, आंद्रे रसेल समेत 4 खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी,1 पर लगा बैन
West Indies vs England T20I: इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल औऱ अकील हुसैन की वापसी हुई है, जो पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में नहीं खेले थे। चार सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के चलते फेबियन एलन, एलिक एथानाजे, आंद्रे फ्लैचर और शमर स्प्रिंगर को बाहर जाना पड़ा है।
बैन के चलते अल्जारी जोसेफ टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह मैथ्यू फोर्डे को मौका मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उनके लिए फील्ड लगाने को लेकर वनडे कप्तान शाई होप के प्रति असंतोष दिखाने के बाद जोसेफ पर दो मैचों का बैन लगा है। पारी का चौथा ओवर पूरा करने के बाद जोसेफ गुस्से में मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन कुछ ही देर में वापस लौट आए। जोसेफ की जगह लेने वाले फोर्ड को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 16.38 की औसत से आठ विकेट लेने के कारण प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। Read More...