Nitish kumar reddy: Cricket News & Match Updates
Scott Boland ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट, मेलबर्न का शतकवीर NKR भी 'गोल्डन डक' पर हुआ ढेर; देखें VIDEO
Scott Boland Video: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (BGT 2024-25) का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया। आलम ये है कि उन्होंने अपने एक ही ओवर में भारतीय टीम को दो झटके दिए और इसी बीच मेलबर्न टेस्ट के शतकवीर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को भी गोल्डन डक पर आउट कर दिया।
ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 57वें ओवर में घटी। इस ओवर की चौथी बॉल पर पहले स्कॉट बोलैंड ने एक शॉर्ट बॉल करके ऋषभ पंत को कैच आउट करवाया और इसी के बाद अगली ही बॉल पर एक आउट स्विंग डालते हुए मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पहली इनिंग में शतक ठोकने वाले यंग बैटर नीतीश कुमार रेड्डी को भी गोल्डन डक पर पवेलियन चलता कर दिया। यही वजह है अब हर जगह स्कॉट बोलैंड की खूब तारीफ हो रही है। Read More...