Nz w vs ban w
Sophie Devine ने रचा इतिहास, Deandra Dottin का महारिकॉर्ड तोड़कर बनीं World Cup की 'सिक्सर क्वीन'
Sophie Devine Record: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश (NZ-W vs BAN-W ODI) के खिलाफ 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और वो वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास की नई सिक्सर क्वीन बन गईं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुवाहाटी के मैदान पर सोफी डिवाइन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 63 रनों की पारी में दो गज़ब के छक्के जड़े। खास बात ये है कि इसी के साथ सोफी ने वुमेंस वर्ल्ड कप में अपने 23 छक्के पूरे किए और वो वेस्टइंडीज की महान खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन को पछाड़ते हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गईं।
Related Cricket News on Nz w vs ban w
-
NZ-W vs BAN-W: न्यूजीलैंड के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, सुजी बेट्स ने नाबाद ठोके 81 रन
NZ-W vs BAN-W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 71 रनों से हराकर जीत लिया है। ...
-
NZ-W vs BAN-W, T20 WC Dream 11 Team: निगार सुल्ताना या सोफी डिवाइन, किसे बनाएं कप्तान- यहां देखें…
NZ-W vs BAN-W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शु्क्रवार (17 फरवरी) को खेला जाएगा। ...