Advertisement
Advertisement

Odi world cup 2023

WATCH: कुसल परेरा ने मचाया कोहराम, ठोक दी WC 2023 की सबसे तेज़ हाफ सेंचुरी
Image Source: Google

WATCH: कुसल परेरा ने मचाया कोहराम, ठोक दी WC 2023 की सबसे तेज़ हाफ सेंचुरी

By Shubham Yadav November 09, 2023 • 15:44 PM View: 521

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका के पहले 5 विकेट सिर्फ 70 के स्कोर पर चटका दिए। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने लड़ने का जज्बा दिखाया और सिर्फ 22 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया।

एक तरफ से विकेट गिर रहे थे तो दूसरी तरफ से परेरा का आक्रमण जारी था। परेरा ने साउदी के लगातार दो ओवरों में चौके-छक्कों की बरसात की और न्यूज़ीलैंड के खेमे में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 22 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा करने वाले परेरा ने इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्य़ा कोई खिलाड़ी उनसे भी तेज़ अर्द्धशतक लगा पाता है या नहीं।

Related Cricket News on Odi world cup 2023