On virat kohli
विवियन रिचडर्स ने कोहली की आक्रमक अंदाज को सही बताया, ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में कही ये बात
21 दिसंबर। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचडर्स का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की जीत की भूख मेहमान टीम को अभी भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार बनाती है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था।
पर्थ में खेले गए दूसरे मैच में जीत हासिल कर आस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बॉक्सिंग डे यानि 26 दिसंबर से शुरू होगा।
अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ एंटिगा (एयूए) कॉलेज ऑफ मेडिसन के ब्रांड एम्बेसेडर रिचडर्स ने कहा कि कोहली की नेतृत्व क्षमता और लड़ने की जिद अभी भी भारत को सीरीज में बनाए रखा है।
रिचडर्स ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "भारत के पास सीरीज जीतने का शानदार मौका है। पर्थ में बेशक उसे हार मिली हो, लेकिन वह अभी जीत सकती है। उसके पास विराट जैसा कप्तान है। उनके अंदर जीतने की भूख है और अपने खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित करना वह जानते हैं।"
साथ ही वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने माना कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना भी आस्ट्रेलिया अपने घर में एक शानदार टीम है।
रिचडर्स ने कहा, "मैं अभी भी भारत को जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं, लेकिन किसी को भी यह नहीं भूलना चाहिए की आस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के अलावा भी शानदार टीम है। प्रतिभा में जो उनके पास नहीं है उसकी पूर्ति वह अपने नजरिए से कर रहे हैं।"
कोहली की हमेशा प्रशंसा करने वाले रिचडर्स ने कहा है कि भारतीय कप्तान को सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में अभी खड़ा करना जल्दबाजी होगी। इसके लिए अभी उनके करियर को खत्म होने का इंतजार करना होगा।
रिचडर्स ने कहा, "मौजूदा दौर के खिलाड़ियों में वह मेरे पसंदीदा हैं। मेरे कई पैमाने हैं। मुझे लगता है कि हमें उनके करियर के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। अभी हम इस बात की चर्चा करेंगे तो यह जल्दबाजी होगी, लेकिन निश्चित ही वह शानदार स्थिति में हैं।"
सुनील गावस्कर को 'गॉडफादर ऑफ इंडियन बैटमैनशिप (भारतीय बल्लेबाजी का भीष्म पितामाह)' बताते हुए रिचडर्स ने कहा कि भारत भाग्यशाली रहा है कि उसने अलग-अलग पीढ़ी में कई शानदार बल्लेबाज निकाले।
उन्होंने कहा, "भारत के पास शानदार बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन जिसे रोल मोडल कहा जाए- सुनील गावस्कर भारतीय बल्लेबाजी का भीष्म पितामाह हैं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर आते हैं और उनके बाद विराट कोहली हैं। भारत इन लोगों के साथ काफी खुश होगा।"
पर्थ टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच हुई लड़ाई के बारे में पूछने पर रिचडर्स ने कहा कि भारतीय कप्तान ने लाइन क्रॉस नहीं की।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सीमा लांघी है। मुझे लगता है कि बीसीसीआई ने भी यही कहा है और मैं उनकी बात को ही दोहरा रहा हूं।"
रिचडर्स ने हमवतन ब्रायन लारा की भी तारीफ करते हुए कहा कि गैप ढूंढ़ने के मामले में लारा से बेहतर कोई बल्लेबाज नहीं है।
उन्होंने कहा, "आज की क्रिकेट में, आपको विराट कोहली को देखना होगा। और मेरे घर के पास में ब्रायन लारा को। मैं नहीं समझता कि लारा जिस तरह से गैप ढूंढ़ते थे उस तरह से कोई और बल्लेबाज कर सकता है। मेरे लिए यह बेहद खतरनाक है। वह बेशक छक्के नहीं मार पाएं लेकिन गैप निकाल कर पूर्ति करते थे। सचिन भी यही करते थे।"
रिचडर्स से जब सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "भगवत चंद्रशेकर और डेनिस लिलि इस सूची में पहले आते हैं। इनके अलावा भी काफी अच्छे गेंदबाज थे।"
Related Cricket News on On virat kohli
-
तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने लिया बिल्कुल ही उलटा फैसला, कहीं इस फैसले से हार ना…
21 दिसंबर। भले ही भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच को खेलने के लिए मेलबर्न पहुंच गई है लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक ऐसा फैसला ले लिया है जो तीसरे टेस्ट मैच में भारत की हार ...
-
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने नसीरुद्दीन शाह को कोहली पर तंज कसने पर इस तरह से लगाई…
21 दिसंबर। नसीरुद्दीन शाह ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पर विराट कोहली को बदतमीज खिलाड़ी करार दिया था जिसके बाद सोशल साइट्स पर नसीरुद्दीन शाह को क्रिकेट फैन्स ट्रोल करने लगे थे। ऐसे में अब बॉलीवुड के ...
-
एलन बॉर्डर ने कोहली के आक्रमक रवैये पर कही ऐसी बात जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेमा होगा निराश
20 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने विराट कोहली के आक्रमक रवैये को लेकर अपनी राय दी है। एलन बॉर्डर ने कोहली के बारे में कहा कि वर्तमान में क्रिकेट को विराट जैसे खिलाड़ी ही यकिनन ...
-
कोहली और टिम पेन के बीच हुई लड़ाई को लेकर बीसीसीआई ने लिया फैसला, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को झटका
20 दिसंबर। भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और टिम पेन आपस में लाइव मैच के दौरान बहसबाजी और भिड़ते हुए नजर आए थे। जानिए टॉप ...
-
विराट कोहली के बर्ताव पर भड़के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल जॉनसन,कह डाली ऐसी बात
पर्थ, 19 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बीच हुई तकरार के बाद अब कोहली की आलोचना करते हुए उनके बर्ताव को ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली ने हार के बाद रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनने पर…
पर्थ, 18 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में 146 से मात खाने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पिच को देखते हुए और टीम में चार गेंदबाजों ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली ने कप्तानी में बनाया सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी…
18 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 146 रन से हराकर चार मैचों की ...
-
टिम पेन के साथ झगड़ा करने पर विराट कोहली से नाराज हुआ यह दिग्गज, ऐसा रवैया बिल्कुल बर्दाश्त…
17 दिसंबर। भारत की टीम पर्थ टेस्ट मैच में हार के कगार पर पहुंच गई है। चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक भारत के दूसरी पारी में पांच विकेट 112 रनों पर गिरा कर उसे ...
-
WATCH कोहली और टिम पेन आपस में इस तरह से भिड़े, खुद अंपायर को ऐसी बातें कहकर विवाद…
17 दिसंबर। पर्थ टेस्ट मैच में भारत की टीम हार के करीब नजर आने लगी है। चौथे दिन भारत के 5 विकेट आउट हो चुके हैं। भारत की टीम को जीत के लिए 287 रनों का ...
-
OMG: विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले तीसरे गेंदबाज बने नाथन लियोन
17 दिसंबर.(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। 287 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतयी टीम ने ...
-
WATCH नाथन लियोन ने अपनी मिस्ट्री गेंद से कोहली को चकमा देकर किया आउट, विराट सोचते रह गए
17 दिसंबर। पर्थ टेस्ट में भारत की उम्मीद पर नाथन लियोन ने इस वक्त पानी फेर दिया है। अपनी शानदार मिस्ट्री गेंद पर विराट कोहली को स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरी पारी में बड़ा ...
-
नाथन लियोन ने विराट कोहली को किया आउट, भारतीय टीम पर पर्थ टेस्ट में हार का खतरा
17 दिसंबर। पर्थ टेस्ट में भारत की उम्मीद पर नाथन लियोन ने इस वक्त पानी फेर दिया है। अपनी शानदार मिस्ट्री गेंद पर विराट कोहली को स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरी पारी में बड़ा ...
-
IND vs AUS: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले सत्र में नहीं लिया कोई विकेट,ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 233…
पर्थ, 17 दिसम्बर (CRICKETNMORE): ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने यहां वाका मैदान पर भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर ...
-
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक मारने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में कोहली इस नंबर पर
टेस्ट मैचों में शुरुआत भले ही बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल होती हैं, लेकिन बल्लेबाज अगर एक बार अपनी नजरें जमा ले तो एक बड़ा स्कोर खड़ा करता हैं। ऐसे में आइये आज जानते है ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32