Pakistan vs england: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान-इंग्लैंड के रावलपिंडी टेस्ट में 500वें टेस्ट का एक अनोखा रिकॉर्ड बना, जिसे सब 'मिस' कर गए
Scyld Berry: रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की इंग्लैंड के विरुद्ध सनसनीखेज जीत की रिपोर्ट के साथ टेस्ट में बने कई नए रिकॉर्ड सामने आए पर एक बड़ा रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया ने 'मिस' कर दिया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका जिक्र किसी रिकॉर्ड बुक में नहीं मिलेगा पर इस रिकॉर्ड की चर्चा पिछले कुछ सालों में क्रिकेट में आए बदलाव का सबूत है।
अब आते हैं रिकॉर्ड पर। क्या कोई ये दावा कर सकता है कि उसने 500 टेस्ट देखे हैं? इंग्लैंड की द डेली टेलीग्राफ अखबार के चीफ क्रिकेट राइटर शिल्ड बेरी (Scyld Berry) का ये 500वां टेस्ट था जिसे उन्होंने देखा। ये कितना बड़ा रिकॉर्ड है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन से पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कमेंटेटर- रिची बेनो के नाम था। इन दोनों के लिए टेस्ट की इस गिनती को सही मानने की सबसे बड़ी वजह है टेस्ट की गिनती का सबूत- शिल्ड की 500 टेस्ट की अलग-अलग पब्लिकेशन के लिए स्टेडियम से लिखी रिपोर्ट मौजूद हैं। इसी तरह बेनो खेले टेस्ट में तो मौजूद थे ही- इसके अतिरिक्त एक जर्नलिस्ट और रेडियो /टीवी कमेंटेटर के तौर पर उनकी मौजूदगी का रिकॉर्ड है। ये बहुत बड़ी बात है कि किसी ने 500 टेस्ट देखे।
इस रिकॉर्ड का बनना क्रिकेट में बदलाव का सबूत है। बेनो कुल 63 टेस्ट खेले, 3 में वे 12वें खिलाड़ी थे, 1961 में लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच को टूर टीम के नॉन प्लेइंग मेंबर के तौर पर देखा और 1963-64 में वे एमसीजी में एक टेस्ट के लिए, उंगली टूटने की वजह से टीम में नहीं थे पर 'सिडनी सन' के लिए उस टेस्ट को कवर किया। शिल्ड को गिनती में टेस्ट टीम में होने जैसा फायदा नहीं मिला पर उनके दौर में टेस्ट की गिनती एकदम बढ़ी जिससे वे ज्यादा टेस्ट कवर कर पाए और इस तरह से ऐसे पहले हैं जिसने कोई भी टेस्ट खेले बिना- 500 टेस्ट देखे।
शिल्ड हैं तो एक बड़े जर्नलिस्ट पर भारत में वे पहली बार 1981-82 की इंग्लैंड की भारत में सीरीज के दौरान मशहूर हुए। इस सीरीज पर बाद में उन्होंने 'क्रिकेट वाला' (Cricket Wallah) टाइटल से एक किताब भी लिखी और ये टूर डायरी के तौर पर लिखी सबसे बेहतरीन किताब में से एक गिनी जाती है। उन्हें ख़ास इजाजत मिली थी रणजी के महल को देखने की और पहली बार किसी ने महल में मौजूद क्रिकेट से जुड़े सामान और क्रिकेट की बातों के बारे में लिखा। वे चूंकि अभी भी रिपोर्टिंग कर रहे हैं इसलिए क्रिकेट को बदलते देखा है। ये 500 टेस्ट 51 साल में देखे और उनका कहना है कि 1977 के पहले टूर की तुलना में क्रिकेट अब ज्यादा सुरक्षित, तेज़, न्यूट्रल और ज्यादा कमर्शियल हो गया है लेकिन जरूरी नहीं कि बेहतर हो गया है।
बेरी विजडन के एडिटर रह चुके हैं जो किसी भी जर्नलिस्ट के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। सबसे ज्यादा टेस्ट 'द ऑब्ज़र्वर' और 'द डेली टेलीग्राफ़' (1993 से) के लिए रिपोर्ट किए। उन्होंने हाल ही में जहां-जहां टेस्ट देखे, उन सभी देशों की क्रिकेट पर अपनी रिपोर्ट का संकलन 'बियॉन्ड द बाउंड्रीज़ : ट्रेवल्स ऑन इंग्लैंड क्रिकेट टूर्स (BEYOND THE BOUNDARIES: Travels on England Cricket Tours) टाइटल से प्रकाशित किया है।
ये किताब वास्तव में उनकी दुनिया में क्रिकेट को बदलते देखने की स्टोरी है। क्रिकेट में ब्रूनेल के स्टीम शिप एसएस ग्रेट ब्रिटेन (SS Great Britain) की भूमिका का जिक्र और कहां मिलता है? उनका कहना है कि इसी शिप की बदौलत, स्वेज नहर (Suez canal) के खुलने से पहले ही इंग्लैंड की टीम, रास्ते में कोयले के लिए दक्षिण अफ्रीका में रुके बिना दो महीने में मेलबर्न पहुंच सकी थी। आज खिलाड़ी अक्सर लंबी फ्लाइट की शिकयत करते हैं। Read More...
Related Cricket News for Pakistan vs england - Tesst
PAK vs ENG, 3rd Test: சஜித், நோமன் அபாரம்; இங்கிலாந்தை வீழ்த்தி தொடரை வென்றது பாகிஸ்தான்!
PAK vs ENG 3rd Test: रावलपिंडी में 9 विकेट से जीता पाकिस्तान, इंग्लैंड को 9 साल बाद हराई टेस्ट सीरीज
PAK vs ENG, 3rd Test: சதமடித்து அணியை முன்னிலைப் படுத்திய சௌத் சகீல்; இங்கிலாந்து அணி தடுமாற்றம்!
PAK vs ENG, 3rd Test: சௌத் சகீல் அரைசதம்; முன்னிலை பெறுமா பகிஸ்தான்?
PAK vs ENG, 3rd Test: மீண்டும் அசத்திய சஜித் கான்; முதல் இன்னிங்ஸில் பாகிஸ்தான் தடுமாற்றம்!
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान प्लेइंग XI की घोषणा, शान मसूद की कप्तानी में पहली बार हुआ ऐसा
Pitched Battle: Pakistan And England Eye Test-Deciding Surface
England Pick Rehan Ahmed As Third Spinner For Deciding Pakistan Test
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग XI की घोषणा, हार के बाद 2 खिलाड़ियों को किया गया बाहर
PAK vs ENG, 2nd Test: இங்கிலாந்தை வீழ்த்தி பாதிலடி கொடுத்தது பாகிஸ்தான்!
38 साल के नौमान अली ने 11 विकेट लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बने
Pakistan Crush England In Second Test To Set Up Series Decider
PAK vs ENG, 2nd Test: இங்கிலாந்துக்கு 297 ரன்களை இலக்காக நிர்ணயித்த பாகிஸ்தான்!
PAK vs ENG, 2nd Test: இரண்டாவது இன்னிங்ஸில் தடுமாறும் பாகிஸ்தான் அணி!
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 12 hours ago