Parthiv patel: Cricket News & Match Updates
क्यों अब तक IPL नहीं जीत पाई आरसीबी? EX-RCB प्लेयर से ही सुनिए जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अब तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने आज तक इस टूर्नामेंट का एक भी सीजन नहीं जीता। यही वजह है हमेशा से ही क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल रहा है कि आखिर क्यों RCB कभी आईपीएल नहीं जीत पाती? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि खुद एक एक्स आरसीबी प्लेयर ने इसका जवाब दिया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) की। इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने चार साल आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में समय बिताया और अब उन्होंने ये खुलासा किया है कि आखिर क्यों आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल का टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। दरअसल, पार्थिव पटेल का मानना है कि आरसीबी ने हमेशा से अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन लक यानी किस्मत उन्हें फेवर नहीं करती जिस वजह से वो फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाने से चूक जाते हैं। Read More...