रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) इंडियन प्रीमियर लीग की दो सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी हैं। दो फ्रेंचाइजी साउथ इंडियन शहरों को रिप्रेजेंट करती हैं। SRH 2016 में अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2024 के फाइनल में जगह बनाई लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहे। वहीं RCB को 2016 के फाइनल में हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टीम अभी तक एक भी खिताब जीतने में नाकाम रही है। वहीं दोनों टीमें कुछ आम खिलाड़ियों का घर भी रही हैं। तो हम आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल में बैंगलोर और हैदराबाद दोनों के लिए खेल चुके हैं।
1. केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के वर्तमान कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने लीग में कई फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट किया है। उन्होंने 2013 में आरसीबी के साथ शुरुआत की। इसके बाद 2014 और 2015 में हैदराबाद टीम का हिस्सा बन गए। इसके बाद राहुल दोबारा 2016 और 2017 के लिए बैंगलोर की टीम में वापस आ गए। कंधे की चोट के कारण वह 2017 सीजन में खेलने से चूक गए। 2018 से 2021 तक वो पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए।