Pbks: Cricket News & Match Updates
'इस प्लेयर पर नज़र रखना, अगले एक साल में इंडिया भी खेल सकता है'
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा सीजन में 10 मैच खेलने के बाद शिखर धवन की टीम 10 अंकों के साथ बेशक सातवें स्थान पर है लेकिन प्लेऑफ की रेस में ये टीम मज़बूती से बनी हुई है। मुंबई के खिलाफ हार के बाद टीम की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही है लेकिन ये टीम वापसी कर सकती है और हमेशा की तरह इस बार भी बल्लेबाजों पर ही वापसी का दारोमदार होगा।
इस टूर्नामेंट में पंजाब की टीम कई बार फंसी हुई दिखी लेकिन ज्यादातर मौकोंं पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा इस टीम के संकटमोचक बनकर सामने आए। जितेश ने मुंबई के खिलाफ मैच में भी 27 गेंदों में 49 रन बनाए थे और इस सीजन में वो काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यही कारण है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उनके दीवाने हो गए हैं। सहवाग का मानना है कि ये खिलाड़ी अगले एक साल में भारत के लिए भी खेल सकता है। Read More...
Related Cricket News for Pbks - Tesst
आईपीएल 2023 : सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की
ஐபிஎல் 2022: ஓவ்வொரு அணியும் தக்கவைத்த & விடுவித்த வீரர்களின் முழு விபரம்!
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago