Pbks vs rcb: Cricket News & Match Updates
VIDEO: कोहली और मैक्सवेल के काल हरप्रीत बराड़ के भी कांपे थे पैर, फाफ डु प्लेसिस ने ऐसे जड़े थे छक्के
Faf du Plessis Six: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 27वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने (84) शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। फाफ ने अपनी इनिंग में 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 84 रन ठोके। इसी बीच फाफ ने विपक्षी टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ हरप्रीत बराड़ को भी निशाने पर लिया। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने वाले बराड़ के ओवर में दो गजब के छक्के जड़े।
यह घटना आरसीबी की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। बराड़ अपने कोटे का पहला ओवर करने आए थे। फाफ मैदान पर संघर्ष कर रहे थे। उनके बैट से शुरुआती 7 गेंदों पर महज 3 रन निकले थे, लेकिन यहां बराड़ को सामने देखकर फाफ ने आक्रमक होने का फैसला किया। ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ ने खुद के लिए जगह बनाई और गेंदबाज़ के सिर के ऊपर से हवाई फायर करके छक्का जड़ा। यहां फाफ रुके नहीं और ओवर की पांचवीं गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा। Read More...