President lula
टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी भारत के साथ दूसरे देशों का भी नाम रोशन कर रहे हैं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, "जो खेले वो खिले, खेल हमें जोड़ता भी है। आजकल आप टी-20 वर्ल्ड कप के मैच देख रहे होंगे। मुझे विश्वास है कि मैच देखते हुए आंखें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती होंगी। जर्सी किसी देश की होती है और नाम सुनकर लगता है कि ये तो अपने देश का है, तब दिल के किसी कोने में हल्की सी खुशी आती है, क्योंकि वह खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वह उस देश के लिए खेलता है, जहां उसका परिवार बस गया है। वे अपने-अपने देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं और पूरे मन से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।"
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 131वें संस्करण में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी-20 विश्व कप 2026 का जिक्र करते हुए दूसरे देश की टीमों में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रधानमंत्री ने कहा, "ओमान की टीम में कई चेहरे हैं, जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। जतिंद्र सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय और आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट टीम की मजबूत कड़ी हैं। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसे बहुत से भारतीय खिलाड़ी हैं, जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। भारतीयता की यही तो विशेषता है, भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मातृभूमि की जड़ों से जुड़े रहते हैं। अपने कर्मभूमि यानी जिस देश में रहते हैं, वहां के विकास के लिए सहयोग करते हैं।"
Related Cricket News on President lula
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 5 days ago