R sai kishore
रुतुराज और ईशान के बाद अब गुजरात टाइटंस के इस स्टार स्पिनर ने भी पकड़ी इंग्लैंड की राह, काउंटी में इस टीम से बिखेरेगा जलवा
काउंटी क्रिकेट की तरफ भारतीय खिलाड़ियों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुजरात टाइटंस के लिए IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार स्पिनर ने भी अब इंग्लैंड की राह पकड़ ली है। रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के बाद अब यह खिलाड़ी भी काउंटी मैदानों पर अपने हुनर का जलवा बिखेरता नजर आएगा। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वो वहां क्या खास करते हैं।
भारतीय क्रिकेटर्स में इन दिनों काउंटी खेलने का क्रेज़ साफ देखा जा सकता है। इसी कड़ी में अब बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने भी इंग्लैंड का रुख कर लिया है। उन्होंने सरे काउंटी टीम के साथ दो मैचों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 28 साल के साई किशोर, जो भारत के लिए 3 T20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, 22 से 25 जुलाई के बीच यॉर्कशायर के खिलाफ और फिर 29 जुलाई से 1 अगस्त तक डरहम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सरे टीम ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए इस डील का ऐलान किया।
Related Cricket News on R sai kishore
-
साईं किशोर की एक गलती से उबल पड़े सिराज, गिल को कराना पड़ा शांत; VIDEO
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2025 के अहम मुकाबले में एक फील्डिंग मिसहैप के बाद सिराज का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा। साईं किशोर की गलती से तीन रन गए और ...
-
IPL 2025: मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदबाज़ी, SRH 152/8 पर सिमटी
मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे करते हुए 4/17 का शानदार स्पेल डाला, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 152/8 के स्कोर तक ही सीमित रह गई। ...
-
RCB की पारी लड़खड़ाई, लिविंगस्टोन के 54 और टिम डेविड की फिनिशिंग से गुजरात को मिला 170 रन…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के 14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ...
-
गुजरात टाइटंस के 3 खिलाड़ी जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है
हम आपको गुजरात टाइटंस के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में निशाना बना सकती है। ...
-
टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर के साईं किशोर हुए इमोशनल, राष्ट्रगान के दौरान आखों में आए आंसू,…
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा ले रही है। पहली बार है जब भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ...
-
VIDEO : साईं किशोर ने छोड़ा आसान चौका, राशिद खान ने दिखाई आंख
Sai kishore misfield rashid khan stares him: आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में राशिद खान की गेंद पर साईं किशोर ने आसान सा चौका छोड़ दिया जिसके बाद करामाती खान उन्हें घूरते हुए दिखे। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08