Advertisement
Rahane latest news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Irani Cup 2024:अजिंक्य रहाणे शतक से चूके, NZ सीरीज से पहले खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ईरानी कप 2024 में मुंबई के लिए खेलते हुए शेष भारत के खिलाफ 97 रनों की दमदार पारी खेली। ये रहाणे और सरफराज खान की पारियों का ही असर था कि मुंबई की टीम शुरुआती झटकों से उबर पाई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 281 रन बना पाई।
इस मैच में शेष भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए उतारा। शेष भारत के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और पहले 12 ओवर में ही मुंबई का स्कोर 37/3 हो गया। हार्दिक तमोर के आउट होने के बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर (84 गेंदों पर 57 रन) के साथ 102 रनों की साझेदारी की। Read More...
Related Cricket News for Rahane latest news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement